Tuesday, June 09, 2009

आंसू

कहने को तो बहुत कुछ है
शब्दों की लड़ियाँ कहाँ से शुरू करूं?

आँसू तो बहुत सारे हैं
मगर हँसी कहाँ से शुरू करूं?

बिन जाने तुम बहुत कुछ कह जाते हो
तुम्हें बताना कहाँ से शुरू करूं?

जीने को तो बहुत कुछ है
यह ज़िन्दगी कहाँ ख़तम करूं?

No comments: