Tuesday, June 27, 2017

व्यथा

कुछ नदी के इस पार खड़े हैं
कुछ नदी के उस पार खड़े हैं

इस तरफ हिन्दू उस तरफ मुसलमान खड़े हैं
इस तरफ हिंदी उस तरफ बंगाली खड़े हैं

लेकिन, इस तरफ भी यहीं हैं, उस तरफ भी
हिंदुस्तान भी यहीं है, हिंदुस्तानी भी

फिर पहला कदम उठाने में झिझक कैसी है?
फिर पुल बनाने में मुसीबत कैसी है?

क्यों आज भाई एक दूजे के खून को तरस रहे हैं?
क्यों कुछ लोग इस पार कुछ उस पार खड़े हैं?



No comments: